फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का मिला मौका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लंबे इंतजार के बाद अब जनपद के बच्चों व युवाओं को एथलेटिक्स में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) द्वारा एक जिला-एक खेल के तहत जिले को एथलेटिक्स इवेंट में खेलो इंडिया सेंटर उपलब्ध कराया गया है। साईं से कोच उपलब्ध होते ही एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब भविष्य के एथलेटिक्स के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे, जिसके चलते अब जिले के बच्चों व युवाओं के पास भी आगे बढ़ने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) की ओर से एक जिला-एक खेल के तहत खेलो इंडिया इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत हर जनपद को एक खेल में महारत हासिल कराने के लिए संबंधित खेल का कोच उपलब्ध कराते हुए वहां उससे संबंधित स्पर्द्धाओं को बढ़ावा दिया जाता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि एक जिला-एक खेल के तहत जनपद को साईं द्वारा एथलेटिक्स के तहत चुनकर खेलो इंडिया का सेंटर अलॉट कर दिया गया है। 29 जून को ही इसका अधिकृत पत्र जिला क्रीडा अधिकारी को मिल चुका है। खेलो इंडिया का सेंटर मिलने के साथ ही अब जनपद को साईं की ओर से एथलेटिक्स का विश्वस्तरीय कोच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद जनपद स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स का विधिवत प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के सभी 24 इवेंट्स होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा दिए गए खेेलो इंडिया सेंटर के तहत जनपद को एथलेटिक्स के लिए चुना गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि साईं द्वारा कोच उपलब्ध कराए जाते ही एथलेटिक्स के तहत होने वाले सभी 24 इवेंट्स का प्रशिक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही दिया जाएगा। जो बच्चे इस प्रशिक्षण के बाद अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें साईं की ओर से देश के चुनिंदा प्रशिक्षण केंद्र में ले जाकर विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना व देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

नौ से 18 साल के बच्चों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा जनपद को दिए गए खेलो इंडिया सेंटर में नौ साल से 18 साल उम्र के बच्चों व युवाओं को प्रशिक्षण के लिए शामिल किया जाएगा। इन सभी बच्चों को एथलेटिक्स की सभी स्पर्द्धाओं में पारंगत किया जाएगा। इनमें जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद के साथ ही रेस के सारे इवेंट्स शामिल होंगे। जो भी बच्चा अपनी इच्छानुसार जिस स्पर्द्धा के लिए प्रशिक्षण लेना चाहेगा, उसे उसी स्पर्द्धा के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें