मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बाद यूपी में मिशन 2017 की तैयारियों को लेकर 26 मई को सहारनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी रैली करेंगे। रैली में जिले से 40 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजपा ने 18 मंडल प्रभारी बनाए गए हैं।
जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि 26 मई की सहारनपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। पीएम मोदी के दो साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल हुई है।
आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार ने आम आदमी को रसोई गैस की सुविधा दी है। जिला प्रभारी रामपाल पुंडीर ने कहा कि जिले से 40
हजार लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य है। यूपी के मिशन को फतह करना ही भाजपा का लक्ष्य है। रैली के लिए 18 मंडल प्रभारी घोषित किए गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, वीरपाल निर्वाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र सिंह गुर्जर, विजय शुक्ला, अतुल सैनी, शिवराज त्यागी, सुनील सिंघल, देशबंधु तोमर, गीता जैन आदि मौजूद रहे।