फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन हुआ

विज्ञापन
लोकार्पण के कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व चेयरर्पसन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सदर बाजार में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता की मांग और मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका ने सदर बाजार में पालिका नलकूप के पास आठ लाख छह हजार रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया है। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि सदर बाजार व्यवसायिक दृष्टिकोण से नगर का मुख्य बाजार है, जिसमें आधुनिक शौचालय के निर्माण होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ बाजार में आने वाली जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। आधुनिक शौचालय में तीन सीट महिलाओं के लिए तथा तीन सीट पुरुषों के लिए एवं चार यूरिनल तथा केयरटेकर कक्ष का निर्माण कराया गया है। अति शीघ्र नगर के अन्य स्थानों पर भी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नगर पालिका के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सभासद प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, राहुल पंवार, पवन चौधरी, भीष्म सिंह, अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, प्रियेश कुमार, पूरन चंद पाल, गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू तथा स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें