परिधानों के आधार पर मॉडल्स को अवार्ड मिले
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय फैशन स्पलैश के अंतिम दिन मॉडल्स एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने थीम ‘कोरोना को भगाना है’ पर कोरोना काल के दौरान कोरोना वॉरियर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निभाई गई अतुलनीय भूमिका को समर्पित कैट वॉक की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। डिजाइनर और मॉडल्स ने अपने परिधानों के माध्यम से कोरोना से डरना नहीं, बल्कि भगाने का संदेश दिया। अतिथियों में कंचन प्रभा शुक्ला, कुसुमलता, बीना शर्मा, अनु बाटला, प्रियंका बाटला, रूकैया जैदी, अंशु पुरी, रीना अग्रवाल, सोनिया लुथला, डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने किया। अलग-अलग थीम्स पर आधारित परिधानों के आधार पर मॉडल्स को अवार्ड दिया गया। साड़ी लाउंड में श्रुति ने प्रथम सिमरन ने द्वितीय और कनिष्का ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। ग्राऊन युगल ग्रुप-ए में राजन और प्रियांशी ने प्रथम, मारूफ और प्रियांशु ने द्वितीय, शिवम और दीपिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रुप-बी में शिवानी और शाहआलम ने प्रथम, शहबाना और विशाल ने द्वितीय तथा हसन और अरिसा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
लहंगा एकल ग्रुप में बुशरा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय तथा सुमैया ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। वेस्टर्न ग्रुप में सलोनी ने प्रथम, विदुशी ने द्वितीय तथा सीमा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बीच वेयर में फिराज ने प्रथम, शाकिब और मोहशीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अमन अब्बासी ने तृतीय पुरस्कार पाया। फॉर्मल वियर मेल की कैटेगरी अब्बुजार ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय तथा शाकिब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में फैशन स्पलैश 2021 के समापन पर प्रस्तुति देती विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR