फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में मो. शाहनूर व सपना ने बाजी मारी

विज्ञापन
सिद्धार्थ महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो-खो खेलती छात्राएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दौड़ में मो. शाहनूर व सपना ने बाजी मारी
विज्ञापन

देवबंद। सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 व 200 मीटर दौड़ तथा खो-खो आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी चौधरी कल्लन व रामशरण ने किया। संस्था के चेयरमैन चौधरी महक सिंह ने कहा कि खेलों से छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में मो. शाहनूर प्रथम, सैफ अली द्वितीय व रमनदीप सिंह तृतीय जबकि छात्राओं में सपना प्रथम, फरजाना द्वितीय व कहकंसा तृतीय स्थान पर रही। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में मो. शाहनूर प्रथम, सैफ अली द्वितीय व रमनदीप तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की खो-खो में टीम ए व टीम बी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टीम ए की कैप्टन सपना विजयी रही। इसी तरह छात्रों की खो-खो में टीम ए के कैप्टन जुगनू प्रथम रहे। इस मौके पर बलजोर सिंह, निरंजन सिंह, दीपक कुमार, सोनिया त्यागी, वृतिका त्यागी, डिंपल, प्राची शर्मा, नरेंद्र व ओम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें