सपा में लखनऊ से शुरू हुई रार जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एलएलसी आशु मलिक का पुतला फूंका। मलिक पर प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाया।
युवा संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने शुुरू हो गए। एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक छात्रसभा के अध्यक्ष जिया चौधरी ने आशु मलिक पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया। आशु मलिक को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। मलिक आजम खां पर टिप्पणी कर अखिलेश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आशु मलिक सबकुछ भाजपा के ईशारे पर कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आशु मलिक का पुतला फूंका।
युवजन सभा के नगराध्यक्ष राकिब कुरैशी, लोहिया वाहिनी सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप राणा, नगर महामंत्री विनय पाल, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव नरेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह पप्पू, अनुज गुर्जर, बबलू पाल, नदीम खान, हाजी उमरदराज, दिलशाद कुरैशी, सतीश गुर्जर, गुलबहार मलिक, सुमित खेड़ा, शलभ गुप्ता, जीशान शिब्ली, आजाद खान, रागिब राना, सुजात राना, मोहसीन अंसारी, राव वसीम, शादाब राना, इरफान, आरिफ, सिद्धार्थ अग्रवाल, भागेश ठाकुर, साजिद, वाजिद, रहमान, अमीर हमजा, अनुज पाल, देवेश वर्मा, आसिफ, रजा अब्बास, मोनू मलिक आदि मौजूद रहे।