फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में नहीं हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में नहीं हुए पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे के आरोपी खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी सोमवार को अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने इस संबंध में 18 जनवरी की तारीख लगाई है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत उनके गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। विधायक को कोर्ट मेें पेश होकर जमानत करानी होगी।
खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने के आरोप है। उनके खिलाफ इस संबंध में वर्ष 2013 को थाना जानसठ में मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन के आदेश पर विवेचना पूर्ण कर पुलिस ने कोर्ट में विधायक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। इस मुकदमे की सुनवाई यहां एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

गत माह इस मुकदमे में विधायक विक्रम सैनी निर्धारित तिथि को कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। तभी से यह वारंट चल रहा है। अदालत ने इस मामले में विधायक को 11 जनवरी को तलब किया था।
विज्ञापन

तारीख होने के बावजूद विधायक विक्रम सैनी सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता भारतवीर सिंह ने बताया कि विधायक किसी कारणवश कोर्ट मेें पेश नहीं हो सके। उनका वारंट रिकॉल कराना है। अदालत ने इस मामले में अब 18 जनवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें