फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से गलन भरी सर्दी में कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों में गंतव्य को जाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर के कारण लोगों का हाल बेहाल है। दिन में कुछ देर के लिए धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा निरंतर बनी रही। सुबह और शाम में सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है। दिन में मौसम खुला तो कुछ देर के लिए बाजारों में आवाजाही बढ़ी। न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी कम होने के कारण दिन में ठिठुरन कम नहीं हो रही है। सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 13.2 रिकार्ड किया गया। दिन में भी तापमान के इतना कम रहने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बनी रही। दिन में सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकला, तो कुछ राहत सी मिली, लेकिन सर्द हवा ने मौसम को ठंडा ही बनाए रखा। सर्दी के चलते आलम यह है कि सुबह दस बजे तक सड़कें सुनसान हैं। आवाजाही बहुत ही कम है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में गर्म कपड़ों में घरों में कैद रहे। सर्दी के सितम के चलते लोग बड़ी संख्या में ठंड की चपेट में आ रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़े, मेवा और मूंगफली की बिक्री बढ़ी है।

दोपहर में खिली धूप में खरीददारी के लिए बाजार में रही चहल पहल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सर्दी में ऊनी टोपी की खरीददारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें