फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के मोबाइल से विधायक संगीत सोम को धमकी 

Sat, 02 Dec 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक संगीत सोम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी के युवक के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल कर कोई इंटरनेट कॉलिंग के जरिये धमकी दी जा रही है। चार दिन पहले चरथावल विद्युत निगम के जेई को जान से मारने की धमकी मिली थी। अब अब ताजा मामला सरधना क्षेत्र के भाजपा विधायक को उसी नंबर से धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद थाने पहुंचकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण सरधना और चरथावल पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। 
विज्ञापन

पावटी खुर्द गांव का नदीम बुढ़ाना स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। चार दिन पहले उसके मोबाइल नंबर से चरथावल के विद्युत निगम के जेई ओपी कुशवाहा को धमकी दी गई, तो विभाग में खलबली मच गई। उन्होंने संबंधित नंबर की शिकायत लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नंबर की आईडी निकलवाकर युवक को थाने बुलाया। जेई और युवक का आमना-सामना कराया गया। युवक ने बताया कि उसने जेई को कभी कोई फोन ही नहीं किया है। पुलिस ने हकीकत मालूम कर युवक को छोड़ दिया था। फिलहाल नदीम के उसी नंबर से मेरठ के सरधना विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिली। इस पर प्रशासनिक मशीनरियां हरकत में आ गई। सरधना विधायक संगीत सोम में थाने में शिकायत की। वहां से दरोगा ने नंबर की आईडी मालूम कर युवक से संपर्क कर घटना की जानकारी ली। युवक ने कोई कॉल करने से इंकार किया। इस घटना के बाद वह हैरान और परेशान हो गया। शनिवार को युवक नदीम ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी गिरीशचंद शर्मा से खुद अपने नंबर की जांच कराने की गुहार लगाई है। उधर, पीड़ित युवक ने विधायक को मामले की सत्यता से अवगत करा दिया। एसएचओ ने बताया कि संभवत: इंटरनेट कॉलिंग के जरिए कोई व्यक्ति खुराफात कर रहा है। इस मामले में दोनों थानों की पुलिस युवक के नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच-पड़ताल करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें