फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक और एसडीएम ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा, SDM बोलीं, धमकी से नहीं डरूंगी, ये है पूरा मामला

Sat, 01 Jun 2024 07:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में विधायक और एसडीएम ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, एसडीएम ने कहा कि धमकी से नहीं डरूंगी। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
विधायक और एसडीएम आमने-सामने आए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना तहसील के प्रकरणों को लेकर रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और एसडीएम मोनालिशा जौहरी आमने-सामने आ गए हैं। विधायक ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिलकर आरोप लगाया कि लेखपाल एसडीएम के संरक्षण में तहसील चला रहा है। संपत्ति की जांच कराने की मांग रखी। उधर, एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगी। 

विज्ञापन


बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल बालियान ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में कहा कि एसडीएम के संरक्षण में लेखपाल संजय चौहान तहसील का संचालन कर रहा है। दोनों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

लेखपाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घासीपुरा में करोड़ों की लागत से बैंक्वट हॉल बना लिया है। आमजन से अवैध उगाही की जा रही है। एसडीएम पर भी कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीन होने का आरोप लगाया। देर रात विधायक ने डीएम से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग रखी।

एसडीएम पर यह भी लगाए आरोप
- एसडीएम बगैर कार्यालय आए पद पर कार्यरत है।
- एसडीएम को संतान सुख की प्राप्ति हुई, लेकिन मातृत्व अवकाश नहीं लिया।
- लेखपाल से एसडीएम स्तर के कार्य कराए जा रहे हैं।

जमीन पर कब्जे का बनाया दबाव : एसडीएम
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि विधायक की ओर से लगाए गए आरोप निराधार है। सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला था। कब्जा करने वालों के पक्ष में विधायक ने कॉल की थी। किसी भी व्यक्ति का सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। हमने पहले ही डीएम और एडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। शिकायत के दबाव में आकर गलत काम नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हत्या: दहेज के लालच तो कहीं चरित्र के शक में ली जान, एक महीने में 10 बेटियों को पतियों ने मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

विधायक का पत्र मिला : डीएम
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि मामला जानकारी में आया है। विधायक ने पत्र दिया है और मुलाकात की है। मामले की जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर गैंग: मिनटों में करते थे मासूमों का साैदा, कई राज्यों में फैला जाल, नर्स-डाक्टर्स की भूमिका संदिग्ध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें