गैंगस्टर एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद शामली जनपद के कैराना विधानसभा से सपा विधायक नाहिद हसन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कई जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने गले में दर्द की शिकायत की थी।
शामली पुलिस ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट के मामले में जनवरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट से भी विधायक को राहत नहीं मिल पाई थी। जेल में ही रहते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और विजय हुए थे।
सूत्रों का कहना है कि पिछले कई दिन से उन्हें गले में दर्द की शिकायत है। उन्हें जेल के अस्पताल में भी उपचार दिलाया गया। शनिवार को भारी सुरक्षा में उन्हें जिला अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया गया। गले के साथ ही अन्य कई प्रकार की जांच भी कराई गई है। उपचार के बाद उन्हें वापस सुरक्षा में जिला जेल वापस ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म