जो हाल लादेन का हुआ, चाहे तो वही कर देंगे
टिकैत ने कहा कस्बे के युवक ने सीमा लांघ दी है। जिंदगी में ऐसी बात किसी ने नहीं कही। मान सम्मान के लिए जीते हैं। शब्दों को जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। हत्या का फर्जी मुकदमा भी झेल रहे हैं। गांव के ही 15-16 व्यक्ति हैं, जिन्हें सब जानते हैं। उनकी कमेटी में अपराधी प्रवृति के लोग शामिल हैं। किसी ने सहारा देकर अपशब्द कहलवाए हैं। अमेरिका ने जो हाल लादेन का किया था, हम उसका वही कर सकते हैं, किसी के दिमाग में कोई फितूर हो निकाल दें। नगर पंचायत के चुनाव नजदीक है, सर्वसमाज अपनी इच्छा से वोट दें, हमें बदनाम ना करें।
समाज में भाईचारा सबसे बड़ा : श्याम सिंह
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि बालियान खाप सबसे बड़ी खाप है और यह सभी खापों की प्रधान खाप है। अगर इस खाप के मुखिया के खिलाफ कोई व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तो उसके लिए यह निंदा का विषय है। समाज हम से नही है बल्कि समाज से हम हैं। अगर हम भी कुछ गलत करते हैं तो समाज को हमें भी दंड देने का अधिकार है, इसलिए संयमित भाषा का प्रयोग करें और आपस में मेलजोल व भाईचारे को बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: Murder Case: आखिर खुल गया PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का राज, कातिलों ने उगला सच
ये रहे मौजूद
पंचायत की अध्यक्षता सतपाल सिंह और संचालन मास्टर ओमपाल बंजी ने किया। ओंकार गढ़ी, वीरेंद्र प्रधान गोयला, बिट्टू आक्खी, रेश पाल आक्खी, रणबीर सिंह, अभिजीत बालियान खिलारी पटवारी, मांगेराम, नाजिम आलम मौजूद रहे।