फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क और नाला निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कस्बे वासियों ने की थी शिकायत
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक ग्राम पंचायत रसूलपुर में नगर पंचायत द्वारा जल निकासी योजना के तहत बनाई जा रही सड़क व नाल के निर्माण के कार्य का मीरापुर विधायक मिथलेश पाल व जानसठ एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर ही सड़क की सही पैमाइश कराकर नाले की गहराई व चौड़ाई बढ़ाने के लिए जानसठ एसडीएम को दिशा निर्देश दिए।
पड़ाव चौक से बिजनौर की ओर जाने वाली सड़क टूटी हुई थी। सड़क किनारे नालों का निर्माण न होने के कारण बरसात होने पर गांव रसूलपुर गढ़ी के तालाब का पानी सड़क पर भर जाता था, जिस कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होती थी। कुछ समय पहले नगर पंचायत मीरापुर द्वारा जल निकासी योजना के तहत करीब एक करोड़ की लागत से ढाई सौ मीटर सड़क, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कस्बा निवासी कुछ लोगों ने नालों की चौड़ाई व गहराई कम होने की शिकायत मीरापुर विधायक मिथलेश पाल से की थी। इस पर विधायक निर्माण कार्याें का निरीक्षण करने पहुंचीं। जानसठ एसडीएम जयेंद्र सिंह, जानसठ तहसीलदार सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि नालों की चौड़ाई व गहराई तीन-तीन फीट ही कराई जाएगी। कस्बावासियों ने सड़क पर अवैध निर्माण की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष जमील मलिक का कहना है कि नालों व सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा था। फिलहाल कार्य बन्द पड़ा हुआ है, अब शासन व प्रशासन द्वारा जो निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें