जानसठ में स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन करते विधायक।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव तिसंग के आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक विक्रम सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सीएचसी जानसठ के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य उप केंद्रों का कायाकल्प करने के बाद उनको संचालित किया गया है। कुछ जगहों पर नए उप केंद्र बनाए गए हैं। गांव तिसंग में वर्षों पूर्व बनाए गए उपकेंद्र को कायाकल्प कर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का रूप दिया गया है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उप केंद्रों को मिशन कायाकल्प के तहत संवारा गया है, जिससे ग्रामीण जनता को बहुत लाभ होगा। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वेलनेस सेंटर पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। एक एएनएम और अन्य दूसरे स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है, जो गांव के मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान एएनएम रीना पंवार, सीएचओ साक्षी, आशा संगनी, रविता, उपकेंद्र का समस्त स्टाफ, भाजपा के नेता राजन वालिया, पूर्व प्रधान सुरजन सिंह, भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी, ग्राम प्रधान रोशन लाल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।