संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। ग्रामीणों की समस्या सुनने आए रालोद विधायक तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत सुनकर नाराज हुए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों से भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों की शिकायत की जाएगी।
रालोद विधायक राजपाल बालियान सोमवार को कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आरोप है कि कर्मचारी अधिकारियों के नाम पर वसूली करते हैं। अपनी जमीन पर कर्ज लेने के लिए किसान को हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने में संबंधित लेखपाल को सुविधा शुल्क देना पड़ता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोमीन, कुलदीप मलिक, मुकेश मलिक, थाम सिंह, सुरेंद्र, सकुल सहरावत मौजूद रहे।