फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

बुढ़ाना। विधायक उमेश मलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में उपजिलाधिकारी व सीओ सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। किसानों के गन्ने की समस्या के बारे में गन्ना समिति के सचिव बीके राय से वार्ता की। सिसौली कस्बे की गन्ने के इंडेंट की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन डीलर के खिलाफ शिकायत आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, शाहपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें