फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पात्रों को खतौनी की नकल बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने पात्रों को खतौनी की नकल बांटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय में आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह में विधायक उमेश मलिक व उपजिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। वरासत अभियान के तहत मृतक किसानों के वारिसों को खतौनी की नकल तथा मत्स्य पालकों को पट्टे के कागजात का वितरण किया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत क्षेत्र के साथ पीड़ित किसानों के परिवारों को मुआवजा राशि दिए जाने के प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इस मौके पर मृतक किसानों के वारिसों को खतौनी की नकल का भी वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक ने मत्स्य पालकों आदि आठ ग्रामीणों को कार्य करने हेतु पट्टे दिए जाने के कागजात का भी वितरण किया। विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों व किसानों के हित में कार्य कर रही है। ग्रामीणों व किसानों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने कहा कि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कें अंतर्गत पीड़ित किसान परिवारों को मुआवजा राशि भेज दी गई है, जिसके प्रमाणपत्र उनके परिवारों को बांटे गए हैं। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र के 624 किसानों की मृत्यु होने के कारण सभी मृतकों की वरासत दर्ज करवा दी गई है। मृतक के वारिसों को खतौनी की नकल का वितरण विधायक द्वारा करवाया गया, जो कि किसान यहां नहीं आ पाए हैं। उनके घर पर लेखपाल द्वारा खतौनी की नकल भिजवा दी जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें