फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बाहुल्य गांव में भाजपा विधायक के खिलाफ हुई पंचायत

विज्ञापन
रणखंडी में विधायक कुंवर बृजेश के खिलाफ पंचायत करते ठाकुर समाज के लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ठाकुर बाहुल्य रणखंडी गांव में शुक्रवार को हुई पंचायत में ठाकुर समाज ने भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह का आगामी विधानसभा चुनाव में विरोध करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि देवबंद विधानसभा से किसी अन्य व्यक्ति को टिकट देकर मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन

शिव मंदिर में आयोजित ठाकुर समाज की पंचायत में लोगों ने भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह पर आरोप लगाया कि वह समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि अगर पार्टी ने कुंवर बृजेश को पुन: प्रत्याशी बनाया तो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने का कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं ग्रामीणों का आरोप यह भी था कि विधायक द्वेष भावना के चलते गांव में विकास कार्य नहीं करा रहे हैं और समाज के लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वर्तमान विधायक को प्रत्याशी न बनाकर देवबंद विधानसभा से किसी अन्य व्यक्ति को टिकट दिया जाए। अध्यक्षता महावीर सिंह व संचालन बलदेव सिंह ने किया। इसमें अंकित, भोला, कर्मपाल राणा, प्रिंस राणा, बाली राणा, सत्य कुमार, प्रशांत, मोहित कुमार, अमर कुमार, सुनील, सूरज आदि मौजूद रहे।
आरोप लगाया जाना राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा: बृजेश
देवबंद। रणखंडी में हुई पंचायत में लगाए गए आरोपों पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह का कहना है कि सर्वसमाज के लोग उनके साथ हैं। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हैं। कुछ सपा समर्थित लोग इस तरह का कार्य करा रहे हैं। उन्होंने भेदभाव के बिना विधानसभा में विकास कार्य कराएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें