फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तियों में महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान में छोटूराम डिग्री कॉलेज के रासेयो के स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण के लिए जन जागृति अभियान चलाया और बस्तियों में जाकर महिलाओं के उत्थान की बातें समझाईं।
विज्ञापन

रासेयो स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक के निर्देशन और कार्यक्रम अधिकारी डा. आईडी शर्मा के नेतृत्व में अपनी-अपनी बस्तियों में जाकर महिलाओं के सशक्तिकरण के संदर्भ में जन जागृति अभियान चलाया। उनको पारिवारिक हिंसा से बचने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए। अवगत कराया कि आज की बेटियां परिवार पर बोझ नहीं हैं बल्कि आज वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटे और बेटियों को एक समान समझें तथा उनको उन्नति के अवसर प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग दें। यह उन्नति शिक्षा के द्वारा ही संभव है। कार्यक्रम में अदिति चौधरी, अंशिका सिंह एकता वर्मा, वंशिका, प्राची शर्मा ,अपूर्वा, झनक चौधरी ,कनक,ज्योति व शिवानी की सक्रिय भागीदारी रही। डा. हरिओम शर्मा, डा. जॉनी कुमार, डा. अभिषेक सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें