फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव वजीराबाद से तीन दिन से लापता युवक मिंटू का शव गांव के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में फांसी का फंदा कसा हुआ था। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी मिंटू (30) 26 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने गए तो वहां किसान कल्लू के ईंख के खेत में स्थित आम के पेड़ में मिंटू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लापता युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर मोर्चरी भेज दिया। युवक के परिवार में मां सत्तो, पिता वेदपाल, पत्नी मीनू के साथ ही बेटा लखी (5) व लवकुश (4) हैं। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें