फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संदिग्ध हालात में लापता नगला पिथौरा के गौरव शव मिला

Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। घर से नदी में नहाने के लिए निकला नगला पिथौरा गांव निवासी गौरव (18) संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका शव लखान के पास हिंडन नदी से मिल गया । दोस्तों ने नदी में डूबने की बात कही। एसडीआरएफ की टीम ने हिंडन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक की जानकारी नहीं मिली। उधर, पुलिस ने एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ली है।
सोमवार को मजदूर गौरव अपने साथी कर्ण और शिवम के साथ हिंडन नदी में नहाने की बात कहते हुए गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की। उसके साथियों से जानकारी ली गई तो नदी में डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किनारे पर टी-शर्ट और चप्पल भी बरामद हुई, लेकिन गौरव का सुराग नहीं लग सका। मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों से लंबी पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने जसोई निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। लापता हुआ गौरव निकट के गांव जसोई से ही आइसक्रीम खरीदता था।
विज्ञापन

परिजनों ने युवक पर शक जताया है। सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि आइसक्रीम विक्रेता का प्रकरण में हाथ है। उधर, एसडीआरएफ की टीम ने हिंडन नदी में सर्च अभियान चलाया है। लेकिन देर शाम तक लापता युवक की जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। नदी में गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें