फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी घमासान में शबाब की लगी लॉटरी 

Thu, 27 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंत्री बनाए गए शबाब जैदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे में सपा के सियासी घमासान के बीच चुनावी संतुलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के पूर्व प्रांतीय सचिव शबाब जैदी को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के ओहदे से नवाजा है। जैदी के मनोनयन से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सपा में ढाई दशक से सक्रिय शहर के आर्यपुरी निवासी शबाब जैदी पुत्र अली कौशर को सीएम अखिलेश यादव ने नई जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी में वर्ष 2014 तक प्रांतीय सचिव का दायित्व संभाल चुके जैदी की गिनती वेस्ट यूपी के शिया नेताओं में होती है। लखनऊ में छिड़े सियासी संग्राम के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में जातीय संतुलन को साधने के लिए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने की पहल की है। शबाब जैदी को उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी में सदस्य नामित कर उन्हें राज्यमंत्री का दर्ज दिया गया है।

प्रदेश के संस्कृति सचिव डॉ हरिओम ने राज्यपाल रामनाईक की स्वीकृति के बाद उनके नामित किए जाने का आदेश पत्र जारी किया है। लखनऊ से मिली सूचना के बाद अंसारी रोड पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। जैदी ने कहा कि वर्ष 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बहुमत से बनेगी। पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। बताते चलें कि जिले में इससे पहले चरथावल विधानसभा के घोषित सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी और शहर के महेश बंसल प्रदेश में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें