फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री तथा जनपद की चरथावल विधानसभा से विधायक विजय कश्यप को भी कोरोना ने अपनी चेपट में ले लिया हैं। उधर, दो-तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमित आए राज्य मंत्री कपिल देव ने कोरोना को हरा दिया है, अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, उनके परिजन और स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सभी ने कोरोना को मात दे दी है। पिछले सप्ताह पहले स्टाफ और और इसके बाद खुद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रह रहे थे। प्रदेश सरकार के राजस्व और बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और सभी संपर्क के लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। मंगलवार शाम को हालत में सुधार नहीं होने पर विजय कश्यप को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें