कौशल विकास राज्यमंत्री ने विचार विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जनपद बाराबंकी व रामपुर के भाजपा पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं के साथ जूम ऐप के माध्यम से बात की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कोविड-19 से संघर्ष और समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनपद बाराबंकी व रामपुर के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी नेतृत्व में हमारा देश कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल रहा है। उन्होंने पार्टी के द्वारा चलाए गए राहत कार्यों जैसे भोजन वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, राशन सामग्री, मास्क व सैनिटाइजर वितरण आदि के बारे में जानकारी देते हुए इस कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों को सराहा।