फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: विजय कश्यप

विज्ञापन
चरथावल के मुथरा में सीएए के मुददे पर बैठक में मौजूद राज्यमंत्री विजय कश्यप एवं कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून सभी वर्गों के हित में : विजय कश्यप
विज्ञापन

मुथरा में मंत्री ने सीएए पर लोगों को किया जागरूक
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया नागरिकता संशोधन कानून हर वर्ग के लिए हितकारी है। विपक्षी दल सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से ध्यान हटाना चाहती है।
विज्ञापन

रविवार को मुथरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में किसी की नागरिकता छीनने वाली नहीं है। इससे हर वर्ग के लोगों को नागरिकता प्रदान कर देश में पूरा अधिकार मिलेगा। विपक्षी दलों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष पीएम मोदी के द्वारा देश में कराए गए ऐतिहासिक कार्यों और लागू योजनाओं से ध्यान भटकाकर अफवाह फैला रहा है। प्रदेश में कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर हिंसा भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शासन और प्रशासन ने ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आम लोगों को आश्वस्त किया कि सीएए कानून से डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून अवैध घुसपैठियों के लिए घातक है। ग्राम प्रधान सुरेश पाल, मच्छंदर सिंह पुंडीर, प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, सुरेंद्र कश्यप, सुशील कश्यप, डा. शैलेंद्र त्यागी, पूर्व प्रधान रामकुमार, मोहन कुमार, तरुण त्यागी, रविकांत त्यागी, आदेश चौधरी, भोपाल पाल, डा. विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें