फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आई करोड़ों की मशीनरी, कलपुर्जे कस्टम विभाग ने रोके

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन से आई करोड़ों की मशीनरी, कलपुर्जे कस्टम विभाग ने रोके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चीन से मंगाई गई मशीनरी और कलपुर्जे कस्टम विभाग ने रोक लिए हैं। इससे जनपद के उद्यमियों का पांच करोड़ से अधिक का माल फंस गया है। आईआईए ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को पत्र लिखकर निरीक्षण के लिए रोके गए माल को छुड़वाने की मांग की है। यह भी कहा कि यदि माल नहीं छोड़ा गया तो फैक्टरियों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। यह माल बीते दस दिनों से रोका हुआ है, जिन कंटेनर में माल लदा है उनका किराया भी उद्यमियों पर लगातार चढ रहा है।
आईआईए के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि फैक्टरियों को मशीनरी और कलपुर्जों की लगातार आवश्यकता रहती है, जिन्हें देश भर में चीन से मंगाया जाता रहा है। खासकर पेपर मिलों को इनकी आवश्यकता पड़ती है। जिले के सभी उद्यमी मशीनें चीन से ही मंगाते रहे हैं। इनमें से कुछ मशीनें भारत में बनती ही नहीं है। सरकार यदि रोक लगाएगी तो हम भी सरकार के साथ है। लेकिन जिस माल का पैसा चीन को जा चुका है, उसका नुकसान तो सीधे उद्योगों को हो रहा है। पेपर उद्योग से जुड़े भीमसेन कंसल कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद से सभी उद्योग संकट में हैं। ऐसी हालत में हम लोगों को वो माल भी रोक दिया गया जिसका पैसा पहले ही दिया जा चुका है। इनमें फैक्टरियों के स्पेयर पार्ट्स अधिक है। कस्टम विभाग ने दस दिन से माल रोक रखा है। ऐसे में उद्योगों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सरकार बैन लगाए तो हम सरकार के साथ हैं। लेकिन जिस मशीन के लिए पैसे का भुगतान किया जा चुका, उसका नुकसान तो सीधे हम लोगों को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी अजय कपूर ने बताया कि अब से पहले मशीनरी, वायर आदि चीन से आते थे। जो माल हम लोगों का आया है उसका भुगतान पहले ही किया जा चुका है। सरकार को इस माल को उद्यमियों के सुपुर्द कराना चाहिए। सरकार आदेश करे तो आगे से हम चीन से माल नहीं मंगाएंगे। यदि अब माल नहीं आया तो उद्यमियों को करोड़ों का नुकसान होगा। इससे उद्योगों के सामने एक नया संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें