फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल अधिकारियों ने मानीं किसानों की मांगें

विज्ञापन
खतौली तहसील के सभागार में एसडीएम की मौजूदगी में मिल अधिकारियों के साथ वार्ता करते किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में मिल अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें मिल अधिकारियों ने छह मांग मानते हुए शीघ्र सुधार की बात कही।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी, मगर दिल्ली के हालातों को देखते हुए धरना स्थगित कर दिया गया। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में मिल अधिकारियों और किसानों की वार्ता कराई। किसानों ने रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर गड्ढों में मिट्टी डलवाने, गन्ने से लदी ट्रॉली और ट्रक को यार्ड में खड़ा कराने, मिल की छाई को पॉलिथीन से ढककर ले जाने, छाई डालने वाले स्थान पर मिट्टी डाले जाने, इंडेंट बढ़ाए जाने आदि मांगें रखीं। जिसमें अधिकतर मांगे मिल अधिकारियों द्वारा मान ली गईं। जबकि घटतौली के संबंध में एसडीएम ने स्वयं जांच करेंगे। लेट भुगतान के ब्याज के संबंध में एसडीएम ने शासन को पत्र भेजने की बात कही। मौके पर शुगर मिल जीएम गन्ना कुलदीप राठी, जीएमएचआर डीपी सिंह, एके सिंह, सुशांत सिंह तथा किसानों की ओर से आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार, कर्णवीर प्रधान, राजेश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें