देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव अंबोली स्थित तालाब से एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंबोली से बेगमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित तालाब में शनिवार की दोपहर कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। उस व्यक्ति के शरीर पर सफेद कुर्ता पायजामा था। पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। तलहेड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उसकी उम्र करीब 52 साल के आसपास होगी। संभवत: वह कई दिन पूर्व तालाब में डूबा होगा, क्योंकि लाश पानी में पड़ी रहने के कारण फूलकर ऊपर आ गई थी। कोतवाल ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी।