फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमआईटूसी की छुट्टी, जेएस एनवायरो करेगी कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब 15 माह से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देख रही कंपनी एमआईटूसी की नगर पालिका ने छुट्टी कर दी है। अगले माह से कूड़ा कलेक्शन सहित शहर में सफाई की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी जेएस एनवायरो संभालेगी। इसके लिए कंपनी प्रति माह करीब 1.25 करोड़ रुपये वसूलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर के 55 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी फरवरी 2024 में दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी को सौंपी गई थी। पालिका की ओर से 14 माह के लिए किये गए करार के तहत कंपनी को प्रति माह 92 लाख रुपये का भुगतान किया जाना था। गत 31 मार्च को पालिका और कंपनी के बीच हुआ एग्रीमेंट समाप्त हो गया। इसके बाद कंपनी को एक माह का विस्तार देते हुए अप्रैल माह के अंत तक कार्य कराए जाने के लिए कहा गया था। इस दौरान निकाले गए टेंडर में न्यूनतम बिड देने पर दिल्ली की कंपनी जेएस एनवायरो का चयन किया गया। कंपनी के साथ नगर पालिका तीन वर्ष का करार करने जा रही है। तीन वर्ष के दौरान कूड़ा कलेक्शन और सफाई कार्य के लिए कंपनी को करीब 50 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें