फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर पर लगा आस्था का मेला

विज्ञापन
खतौली में गौशाला में स्थित शीतला माता मंदिर पर पूजा करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर पर लगा आस्था का मेला
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला बालाजीपुरम स्थित गोशाला के शीतला माता मंदिर पर रविवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए घर-परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। मेले में बड़ी संख्या में खेल-खिलौनों की दुकानें लगाई गईं, जहां बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। इसके साथ ही चाट-पकोड़े व फास्ट फूड के ठेलों पर भी भारी भीड़ रही। महिला श्रद्धालुओं सीमा, रेखा, अनुराधा, सावित्री, गीता, नेहा, दीपा, ज्योति, पुष्पा, प्रीति, सरला व नीतू आदि ने बताया कि जो भी सच्चे मन से शीतला माता की पूजा करता है, उसे मनमाफिक फल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें