गांधी कालोनी में जागरुकता रैली निकालते राष्टीय सेवा योजना के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वच्छता का दिया संदेश, बीमारियों से किया आगाह
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन जनजानगरण जागरूकता रैली निकाली गई। आम जनता को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
गांधी वाटिका में कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस का लक्ष्य गीत गाकर की गई। इसके बाद स्वच्छता का संदेश देते हुए जनजागरण रैली निकाली गई। प्राचार्या डॉक्टर शशि शर्मा, डॉ. पीआर यादव, समाजसेेवी सोमनाथ भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांधी वाटिका से चलकर हनुमान चौक, बिजली घर से होकर मालवीय चौक से वापस एसडी कन्या कॉलेज से होते हुए गांधी वाटिका वापस पहुंची।
छात्र- छात्राओं द्वारा गांधी वाटिका के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इसके उपरांत करो योग रहो निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुकुल दुआ द्वारा बच्चों को योग कराया और योग की महत्ता को समझाया। दूसरे सत्र में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही चाइल्ड क्यू एनजीओ के बच्चों द्वारा भजन एवं डांस का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रतिज्ञा पढ़ी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. योगेश कुमार एवं डॉ. कुलदीप सिंह ने विचार रखे। कैंप में डॉ सचिन कुमार, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. विपिन तेवतिया आदि मौजूद रहे।