मुजफ्फरनगर के होली एंजिल कांन्वेट स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स स्कूल की संस्थापिका मदर टेरेसा ऑफ सेंट रोज ऑफ लीमा की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि वार्ड सभासद पिंकी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल में हुए कार्यक्रम में सभासद के अलावा मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना, प्रिंसिपल सिस्टर जूली, विजया, रोशनी, सुशीला मिंज ने मदर टेरेसा ऑफ सेंट रोज ऑफ लीमा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रिंसिपल ने बताया कि मदर टेरेसा ऑफ सेंट रोज ऑफ लीमा के बचपन का नाम ग्रेस टेरेसा था। 44 साल की आयु में 12 सितंबर 1902 में एक ट्रेन हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। कार्यक्रम में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। लक्ष्मण सिंह, हुमैरा, तबस्सुम, केपी सिंह, कमलकांत, विकास गुप्ता, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर के होली एंजिल कांन्वेट स्कूल में नाटय प्रस्तुति देते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR