बुढ़ाना के फुगाना गांव में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्रोत आय
- फोटो : जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
बुढ़ाना। फुगाना गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बोर्ड की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 वीं की परीक्षा में विशेष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सती अनुसूया धाम शुक्रताल के संस्थापक महात्मा सतीश दास की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक किया। भविष्य में आगे बढ़कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक कश्यप, राहुल, रमेश, राममेहर, ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक, आदि मौजूद रहे।