फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एचडी इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ स्थित एचडी इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। देश भक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दे समा बांधा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उद्यमी भीमसेन कंसल ने कहा हमारे देश में घर-घर में प्रतिभाओं का भंडार है। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा। कक्षा-10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी, छात्र मृत्युंजय, कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में छात्र आकाश, वाणिज्य वर्ग में उदित उपाध्याय, कला वर्ग में आरती, राज्य स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पवन, अक्षय एवं सचिन को सम्मानित किया गया। गणेश वंदना में कार्तिक, गौरव, राहुल, राकेश, सत्यम, हेमनाथ, अंकित, शेखर व देश भक्ति डांस में गोरी, शिवांगी, नूतन, कनिका, पल्लवी, मधु ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निखिल, आंचल, साक्षी, तनीषा, कार्तिक, अलका, सलोनी ने पंजाबी नृत्य में धमाल मचाया। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने प्रबंधक कपिल गर्ग, अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, अवधेश, विनोद, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, फूलचंद, राजपाल सैनी प्रधान, महेश गर्ग, राणा शास्त्री, पूर्व प्रधान नीरज रायल शास्त्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजन में रामनिवास प्रजापति, महेश राजपूत, योगेंद्र, रोहित पवार, अरुण, गोविंद मिश्रा, हेमलता, रेखा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें