खतौली में शिशु शिक्षा निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक व अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। बुढाना रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा का भी अभिनंदन किया गया।
प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। हाईस्कूल के 23 विद्यार्थी तथा इंटर के 22 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना को भी जागृत करना होगा। शिक्षकों के साथ-साथ माता पिता का भी उत्तरदायित्व है, कि वे अपने बच्चों को आध्यात्म, राष्ट्रप्रेम जैसी भावनाओं के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर खतौली विधायक विक्रम सैनी, अशोक कंसल पूर्व विधायक, प्रवीन शर्मा, डॉ सुधीर सैनी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर ब्रहम स्वरूप सिंघल, मासूम त्यागी, स्नेहा लता मिश्रा, डा. अशोक गुप्ता, पंकज भटनागर, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, शुगन पाल गोयल और दयानंद सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश अग्रवाल तथा संचालन चिराग सिंघल ने किया।