खतौली। भाजपा नेता व नामित सभासद द्वारा जूते पहनकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर पटेल जागृति मंच के कार्यकर्ताओं में सीओ को ज्ञापन देकर आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे में बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से चौरी चौरा कांड को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया था। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कस्बे में स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। इसी दौरान एक भाजपा नेता व नामित सभासद ने फोटो खिंचवाने के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा के पास जूते पहनकर ही माल्यार्पण किया था। इसे लेकर पटेल जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीओ आशीष प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए इसे सरदार पटेल का अपमान करार दिया। कार्यकर्ताओं ने उक्त भाजपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मंच अध्यक्ष अमरेश पाल, सचिव सुशील गुर्जर, मास्टर सत्येंद्र आर्य, शशि छोकर, जयपाल सिंह, संजय, वैभव, प्रणव, डा. राणा प्रताप, भरत वीर आर्य और बाबा रतन सिंह शामिल रहे।