फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विज्ञान और शिल्पकला प्रदर्शनी में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजपुर-छाजपुर में विज्ञान एवं शिल्पकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर के आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विज्ञान एवं शिल्पकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस प्रदर्शनी में स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा अन्य जनपद से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विशेष प्रोजेक्टर आदि दिखाकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद से आए विद्यार्थियों, आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्टर दिखाकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक कमेटी में प्रशांत गुप्ता, अरुण कुमार कुशवाहा, अरुण शुक्ला व दीपक मित्तल ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव त्यागी ने विद्यार्थियों के इस कार्यक्रम की सरहाना की। विद्यालय के प्रबंधक आदित्य कुशवाहा व प्रबंध निदेशक अशोक कुशवाहा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें