श्री राम कॉलेज के सभागार में नवस्थापित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एच0एस0 सिंह का अ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में मेधावी छात्र निधि समिति की ओर से छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति डॉ. हृदय शंकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगिता सफलता के लिए बेहद आवश्यक है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नरेश मलिक ने उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने संयम और दृढ़ निश्चय के साथ कर्तव्य निष्ठा को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने महाभारत के लेखन के समय गणेशजी की एकाग्रता को भी सभागार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को सफलता की कुंजी बताया। सभी का ध्यान उन्होंने (रावण ,दुर्योधन तथा कंस) के अभिमान को भी सफलता में बाधा की तरफ आकर्षित किया। मेधावी छात्र छात्राओं को समुद्र की भांति गंभीर होने तथा रोजगार प्राप्ति में भूमंडलीकरण के युग में उनके अन्य प्रतियोगियों के क्षेत्र विशेष में निपुणता की तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया।
संचालन डॉ रवीश कुमार ने किया। डॉ. ओमवीर सिंह, एएनओ मेजर डॉ. विजय कुमार, अभिषेक सिंह, डॉ. जॉनी कुमार, डॉ. आईडी शर्मा मौजूद रहे। मेधावी छात्र निधि समिति के संयोजक डॉ. एके सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
इन्हें किया गया सम्मानित
बीएससी कृषि में प्रथम तृप्ति गोयल और द्वितीय सिद्धांत तोमर, रोशन कुमार ने एमएससी (कृषि रसायन), जसप्रीत कौर ने एमएससी (हॉर्टिकल्चर) में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 28 मेडल और प्रशस्ति पत्र मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदान किए गए।
अमेरिकी नागरिक डेनिस थॉमस के नाम पर ऋषि तनेजा ने कॉलेज के 10 छात्रों को प्रति छात्र 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान किए। एनसीसी के कैडेट्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर उपस्थित रहे।