फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शपथ ग्रहण के साथ मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष संगीता चौधरी ने कन्या भारती की पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 की जिला टॉपर दिव्यांशी यादव और जिले में तीसरे स्थान पर राधिका चौहान, चौथे स्थान पर वैष्णवी तायल, सातवें स्थान पर परी पाल, आठवें स्थान पर अंतरा नामदेव और नवें स्थान पर आने वाली पायल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने बताया कि कक्षा 12 से विद्यालय स्तर पर वरुणा प्रथम, तनु रानी द्वितीय, अवनी सिंहवाल व धार्मी को तीसरा स्थान मिला। कॉमर्स वर्ग में सुरभि जैन, खुशी गोयल, वंशिका जैन और मोहिनी को, मानविकी वर्ग में माही आहूजा, अंशिका और युविका को सम्मानित किया गया। गणित विभाग आचार्या उर्मिला पुंडीर, शिल्पा मित्तल और आचार्य आकाश कश्यप को पुरस्कृत किया। मंच संचालन दुर्गेश नंदिनी कौशिक ने किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, सदस्य जयप्रकाश गर्ग, ललित माहेश्वरी एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें