फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो स्थानों पर हुई चोरी का खुलासा, सामान समेत आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने दो स्थानों पर हुई चोरी की घटना का खुलास करते हुए प्रकाश में आए आरोपी मोहल्ला गणेशपुरी निवासी रजत उर्फ रज्जू को पकड़ लिया। आरोपी से नकदी समेत चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला गणेशपुरी निवासी राकेश ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी दुकान से सामान, गल्ले से नकदी चोरी की गई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा 11 अप्रैल को गांव भंगेला निवासी आस मोहम्मद के घर में चोरी की घटना हो गई थी। इस घटना का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में प्रकाश में आए आरोपी मोहल्ला गणेशपुरी निवासी रजत उर्फ रज्जू को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से दुकान व मकान से चोरी किए गए सामान समेत 12 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें