फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पारा 39.8 डिग्री, धूप ने झुलसाया...अस्पताल में बनाया कोल्ड कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम के मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री पहुंच गया। कड़ी धूप के कारण दोपहर में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दी। रात में भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल पाई। सुबह से ही तेज धूप का असर महसूस होने लगा था। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित रहा।
पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बने रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में वार्ड को बनाया कोल्ड कक्ष, 10 बेड का इंतजाम
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एक वार्ड को कोल्ड कक्ष में परिवर्तित किया गया है। एअर कंडिशनर और फ्रिजर सहित कई प्रकार की सुविधा मुहैया कराई गई हैं। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि लोगों को लू से बचाने के लिए विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं। वार्ड में लू लगने पर मरीज को भर्ती कर उपचार दिया जा सकेगा। गर्मी से बचाव के लिए मरीज के लिए आइस पैक, ओआरएस, पानी का स्प्रे सहित डिहाइड्रेशन से बचाव और उपचार के लिए दवाइयां एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कक्ष में 10 बेड हैं। हीट स्ट्रोक के कारण रोगी मल्टी ऑर्गन फेल्योर की स्थिति में भी जा सकता है। इसके लिए सारी दवाएं मुहैया करा दी गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न विशेषज्ञों की देखरेख में लू लगने के रोगी का इलाज किया जाएगा।
-

रोज गर्म हो रहा मौसम
तिथि तापमान
24 अप्रैल 39.8 डिग्री
23 अप्रैल 40.0 डिग्री
22 अप्रैल 39.6 डिग्री
21 अप्रैल 37.5 डिग्री
-

रुड़की रोड फीडर में फॉल्ट से दो घंटे बिजली बाधित
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात 11केवीए फीडर में फॉल्ट होने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी के दौरान आपूर्ति बाधित होने से इंदिरा कॉलोनी और रामपुरी क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट तलाश कर मरम्मत का काम शुरू कराया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। एक्सईएन सागर मल ने बताया कि रुड़की सड़क क्षेत्र में 11केवीए फीडर में बृहस्पतिवार देर रात फॉल्ट हो गया था। जिस कारण इंदिरा कॉलोनी और रामपुरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें