फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिर कर 3.8 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
सर्दी में ऊनी कपड़ों में बच्चों को लपेटकर जाता वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पारा गिर कर 3.8 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बर्फीली हवा के चलते सर्दी कम नहीं हो रही है। शीत लहर के कारण मौसम का तापमान फिर से लगातार गिर रहा है, जिससे हाड़ कंपा रही ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रह गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में मौसम साफ रहा और धूप भी निकली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण शीत लहर नहीं थम रही है, जिससे सर्दी लगातार बढ़ रही है। दोपहर में धूप में भी सर्द हवा के कारण ठिठुरन रही। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दस डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। सर्दी का असर बाजार में भी दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम को कम ही लोगों की आवाजाही हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें