फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40.7 डिग्री, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा

विज्ञापन
नगर के शिव चौक पर गर्मी व सूरज की तपिश से परेशान दिखी राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पारा 40.7 डिग्री, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्मी ने अप्रैल महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 40.7 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले दो दिन में तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दिन में करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। दुपहिया वाहनों की प्रभावित हुई। कुछ देर के लिए आसमान में बादल भी छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग गर्मी से बचने के लिए अधिकतर समय अपने घरों में ही रहे। सड़कों पर निकले लोग भी गर्मी से बचने के लिए चश्मे या दुपट्टे का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में यह दिन रहे सबसे गरम
तिथि तापमान
19 अप्रैल 40.7 डिग्री
18 अप्रैल 39.8 डिग्री
11 अप्रैल 39.9 डिग्री
10 अप्रैल 38.9 डिग्री
09 अप्रैल 38.8 डिग्री
तेज हवा से थमी थ्रेसिंग
मंगलवार को दोपहर के समय तेज हवा के कारण किसानों की गेहूं थ्रेसिंग भी प्रभावित हुई। किसानों को थ्रेसिंग मशीनें रोक देनी पड़ी, शाम के समय हवा की रफ्तार कम हुई तो थ्रेसिंग कराई गई।

पारा में बढोत्तरी से बढी गर्मी में मुहं को कपडे से लपेटकर जाती साईकिल सवार। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गर्मी में आईसक्रीम का लुफ्त लेता बच्चा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गर्मी से बचाव के लिए मुहं को कपडे से लपेटकर जाती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गर्मी में सूरज की तपिश से बचने के तैलिया व सूती कपडा का सहारा लेते दिखे राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें