मुजफ्फरनगर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विद्यालयों के समायोजन के विरोध में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को बंद करने करने के साथ प्रधानाध्यापकों के पदों को भी कम किया जा रहा है। शिक्षक अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे।
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय को मर्ज होने, प्राथमिक में 151से कम और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 101 से कम छात्र पर प्रधानाध्यापक का पद समाप्त करने के विरोध में ज्ञापन दिया है। इसी क्रम में आगामी 6 तारीख को विद्यालय युग्मन के विरोध में ट्विटर पर # टैगअभियान चलाया जाएगा है। 8 जुलाई बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह भारसी, बालेंद्र कुमार, ठाकुर प्रवीण सिंह, सुनील शर्मा, जोगेंद्र कुमार विनय कुमार ,संजीव बालियान आदि शामिल रहे।