स्कूल की फीस माफ करने के लिए सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अभिभावकों ने कोविड-19 महामारी के चलते छात्र-छात्राओं की स्कूल-कॉलेजों की फीस माफ करने की मांग की हे। डीएम सेल्वा कुमारी जे के नाम एडीएम प्रशासन को फीस माफी के लिए ज्ञापन दिया।
एडीएम अमित सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल कॉलेजों की फीस देना असंभव हो गया है, जबकि कुछ स्कूल प्रबंधक द्वारा फीस जमा करने के लिए जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा है। जनहित व शिक्षा हित में सभी स्कूल कॉलेजों के प्रबंधतंत्र को निर्देशित कराएं की कोविड-19 की महामारी के चलते छह माह की फीस मार्च 2020 से अगस्त 2020 तक माफ की जाए, क्योंकि शिक्षा हम सभी का मौलिक अधिकार है। जिले में विशेष शिकायत प्रकोष्ठ का गठन करें जिसे अभिभावक व छात्र छात्राओं के स्कूल कॉलेजों के द्वारा शोषण किए जाने पर शिकायत दर्ज कराई जा सके। प्रशासन से आग्रह किया कि छह माह की स्कूल कॉलेजों की फीस माफ कराएं। मौकेप पर राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता, नजर खां, आजम शमशी, राजकुमार सिद्धार्थ, नवीन, जोगेंद्र, ठाकुर कंवरपाल आदि लोग मौजूद रहे।