जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रबुद्ध जनमंच ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले हुई बैठक में संस्था के संरक्षक सतीश गोयल, अजय अग्रवाल व रीना अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी को आवास, भोजन व शिक्षा उपलब्ध कराना चाहती है, लेकिन लगातार बढ़ती आबादी के चलते यह संभव नहीं है। संस्था अध्यक्ष निशांक जैन ने कहा देश के भूभाग से तीन गुना बड़े अमेरिका से हम वर्तमान में आबादी में सौ करोड़ अधिक हैं, तो भविष्य में कैसे सभी को अन्न उपलब्ध होगा। डॉ प्रेरणा मित्तल, अमित गर्ग, प्रमोद मित्तल, अनिल कंसल व सुनील अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी आने वाली पीढ़ियों के साथ ही देश की कानून व्यवस्था व पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा है। इसलिए सरकार सख्ती से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करे।
महामंत्री नीरज गुप्ता ने कहा कि बढ़ती आबादी में सभी को रोजगार देना असंभव होगा और देश को कई ज्वलंत समस्याओं का सामना करना होगा। उद्यमी नरेंद्र गोयल, महेश जिंदल, अनमोल जैन, राजेश वर्मा, जितेंद्र कुच्छल, अनुराधा वर्मा, चारू गुप्ता और कौशल कृष्ण आदि मौजूद रहे।