फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ-स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई को सभासद एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में सभासदों ने ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निलंबन प्रस्ताव के लिए विशेष बोर्ड बैठक बुलाने की मांग को लेकर चेयरपर्सन को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पालिका में एक नवंबर की बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के साथ हुए प्रकरण को लेकर मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश करते हुए अपनी पार्टी के साथ ही पुलिस और प्रशासन पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी सभासदों पर लगातार हावी है।
पालिका बोर्ड मीटिंग में दो तिहाई बहुमत से पारित कार्यमुक्त प्रस्ताव के आधार पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी को पालिका से कार्यमुक्त कर राजीव कुमार को कार्यभार सौंपने का आदेश भी जारी दिया, लेकिन डॉ अतुल काम पर लगातार बने हुए हैं। इस मामले में मान सम्मान के लिए जद्दोजहद में जुटे सभासदों ने अब चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और यथाशीघ्र ही पालिका की आकस्मिक बोर्ड मीटिंग बुलाये जाने का आग्रह किया। पालिका के ईओ हेमराज सिंह और कार्यमुक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

भाजपा सभासद दल के नेता प्रेम कुमार के नेतृत्व में सभासदों ने मांग पत्र दिया। डॉ अतुल कुमार और ईओ के निलंबन का प्रस्ताव विशेष बैठक में किए जाने का अनुरोध किया है। इस दौरान सभासद प्रेम कुमार, पूनम शर्मा, अरविंद धनगर, विपुल भटनागर, याकूब, अमित बॉबी, विकास गुप्ता, नवनीत कुच्छल, राहुल पंवार, हनी पाल, सरफराज आलम आदि मौजूद रहे। कुल 29 सभासदों ने शीघ्र बोर्ड बैठक की मांग की। इसके बाद चेयरपर्सन ने ईओ को दो दिन में विशेष बैठक बुलाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें