फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के सदस्य ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
जानसठ नगर पंचायत में कर्मचारियों की समस्या सुनते आयोग के सदस्य। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
राज्य सफाई आयोग के सदस्य ने समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

जानसठ। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने नगर पंचायत कार्यालय पर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। सफाई कर्मचारियों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। आयोग के सदस्य ने नगर पंचायत कर्मचारियों के लिए स्कूल खोलने का प्रस्ताव रखा।
सोमवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने उनसे बताया कि नगर पंचायत में नियमित कर्मचारी नहीं के बराबर है। उन्होंने सभी संविदा कर्मचारी को नियमित करके उन्हें सभी सुविधाएं देने की मांग की है। उन्होंने कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक स्कूल की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग सदस्य ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के आदेश ईओ विनोद कुमार शुक्ला को दिए। सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार प्रमोद व समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें