फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यलय पर कर्मचारियों पर भड़कते नगर पंचायत आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने दौरा किया। दौरे के दौरान नगर पंचायत से अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई भी कर्मचारी अधिकारी बिना काम किए नहीं रह सकता। इसके लिए वे कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोकरहेड़ी में पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि का नगर पंचायत में सोमवार पूर्वाह्न 11.00 बजे सफाई कर्मचारियों से मीटिंग का प्रोग्राम था। जिस पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने बताया कि उन्होंने आने से तीन दिन पहले एडीएम प्रशासन को इस दौरे के बारे में जानकारी देते हुए पत्र भेज दिया था। सुबह वे तीर्थ नगरी शुकतीर्थ की धरती को नमन करने के लिए आए थे। जब वे नगर पंचायत में पहुंचे तथा वहां पर नगर पंचायत में कर्मचारी और अधिकारी नदारद मिले। नगर पंचायत कार्यालय में सदस्य के आने का कोई प्रोग्राम नहीं हुआ। जिससे वे करीब घंटों तक गाड़ी में बैठे रहे।
कई घंटों बाद नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे लिपिक संजीव कुमार ने कहा कि उनके आने की कोई सूचना नगर पंचायत को नहीं थी। जिस पर आयोग सदस्य कर्मचारियों पर भड़क उठे और एसडीएम सहित जिले के आला अधिकारियों को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि इस मामले से में जिलाधिकारी व कमिश्नर से बात कर इन अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नगर पंचायत भोकरहेड़ी आयोग को गंभीर नहीं ले रही है। लेकिन अगर अधिकारी योगी सरकार में काम नही करेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही तो होगी। नगर पंचायत की बहुत खामियां मिली हैं। इन सबको शासन को भेजा जाएगा। मौके पर सुधीर कुमार जिलाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, रविंद्र बेनीवाल, राशिद, भूपेंद्र सिंह, शिव कुमार, पंकज, योगेश, सुनील, सतीश, मोनू, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें