फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगा में मिला महिला का बोरी में बंधा शव, पहचान नहीं, हत्या की आशंका

Tue, 16 Jun 2026 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव के पैर रस्सी से बांधकर प्लास्टिक की बोरी में रखे गए थे। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग के समीप गंगा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति और पैरों को रस्सी से बांधकर प्लास्टिक की बोरी में रखे जाने के कारण मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस महिला की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों ने गंगा में बहता देखा शव

विज्ञापन

मंगलवार सुबह गंगा किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर नदी में बह रहे एक शव पर पड़ी। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि शव महिला का है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

बोरी में बंधे मिले दोनों पैर
पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण गल-सड़ चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि महिला के दोनों पैर रस्सी से बांधकर प्लास्टिक की बोरी में रखे गए थे। इस परिस्थिति ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों, थानों और अन्य जनपदों में जानकारी भेजी गई है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

हर पहलू से जांच
पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें